एम्ब्रियो ट्रांसफर के बाद Symptoms: प्रेगनेंसी के लक्षण कैसे पहचानें?

Embryo Transfer Ke Baad Symptoms

एम्ब्रियो ट्रांसफर के बाद वाला वेट पीरियड, यह शायद पूरी IVF जर्नी का सबसे इमोशनली भारी हिस्सा होता है। हर हल्की सी फीलिंग पर ध्यान जाने लगता है, क्या यह प्रेगनेंसी का लक्षण है, या सिर्फ मेडिसिन्स का असर? यह उलझन बिल्कुल नॉर्मल है, और अकेले आपके साथ नहीं हो रही। इस ब्लॉग में एम्ब्रियो ट्रांसफर के बाद Symptoms को डिकोड करेंगे, प्रेगनेंसी के लक्षण असल में कैसे दिखते हैं यह समझेंगे, और यह भी बताएंगे कि सिम्प्टम्स न दिखें तो घबराने की जरूरत क्यों नहीं। साथ ही यह भी जानेंगे कि प्रेगनेंसी असल में कितने दिन बाद कन्फर्म होती है, और कब डॉक्टर से बात करनी चाहिए।

ज़रूरी बातें एक नज़र में

  • ज्यादातर Symptoms असल में हार्मोन मेडिसिन्स की वजह से होते हैं, प्रेगनेंसी की वजह से नहीं।
  • हल्की क्रैंपिंग, ब्रेस्ट सेंसिटिविटी, थकान और मूड स्विंग्स जैसे सिम्प्टम्स आमतौर पर दिन 6 से 10 के बीच दिखने लगते हैं।
  • Symptoms का न होना फेलियर का संकेत नहीं, बहुत सी सफल प्रेगनेंसीज बिना किसी खास लक्षण के भी शुरू होती हैं।
  • इम्प्लांटेशन में 6-10 दिन लगते हैं, पर प्रेगनेंसी को beta hCG ब्लड टेस्ट से 10-14 दिन बाद ही कन्फर्म करना चाहिए।
  • हैवी ब्लीडिंग, तेज बुखार या गंभीर दर्द हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
A clear description of the image

एम्ब्रियो ट्रांसफर के बाद बॉडी में क्या होता है?

यह दो हफ्तों का इंतजार, जिसे अक्सर "टू वीक वेट" भी कहा जाता है, अपने आप में एक अलग तरह का इमोशनल रोलरकोस्टर होता है। IVF Treatment के इस आखिरी स्टेज में शरीर में जो भी बदलाव महसूस होते हैं, उनमें से ज्यादातर progesterone और estrogen सपोर्ट मेडिसिन्स की वजह से होते हैं, जो implantation को सपोर्ट करने के लिए दी जाती हैं। यानी हल्की सूजन हो, थकान हो, या मूड में उतार-चढ़ाव, इसका मतलब यह जरूरी नहीं कि प्रेगनेंसी हुई है इन लक्षणों का न होना यह नहीं दर्शाता कि गर्भधारण नहीं हुआ है। ये लक्षण केवल दवाओं के कारण भी हो सकते हैं। What is Embryo Transfer और उसके बाद की embryo implantation and pregnancy की भूमिका समझ लेने से यह पूरा फेज थोड़ा कम रहस्यमयी लगने लगता है। यही वजह है कि इस दौरान हर सेंसेशन को ओवर-एनालाइज करना थकाने वाला हो सकता है, इसलिए खुद के साथ थोड़ा नरम रहना बेहद जरूरी है।

एम्ब्रियो ट्रांसफर के बाद Symptoms: प्रेगनेंसी के लक्षण

कुछ सिम्प्टम्स ऐसे हैं जो कई महिलाओं को इस फेज में महसूस होते हैं। इन्हें आसान भाषा में समझते हैं।

  • = हल्का स्पॉटिंग, हल्के गुलाबी या भूरे रंग का डिस्चार्ज, यह इम्प्लांटेशन का इशारा हो सकता है।
  • पेट में हल्की ऐंठन, बिल्कुल वैसी जैसी पीरियड आने से पहले महसूस होती है।
  • ब्रेस्ट में सेंसिटिविटी या हल्का भारीपन।
  • थकान, सामान्य से ज्यादा नींद या सुस्ती महसूस होना।
  • मूड स्विंग्स, बिना किसी खास वजह के इमोशनल होना ।
  • बार-बार पेशाब आना।

ये Symptoms कब दिखते हैं?

ज्यादातर मामलों में यह सिम्प्टम्स ट्रांसफर के दिन 6 से 10 के बीच शुरू होते हैं, यानी वो वक्त जब इम्प्लांटेशन हो रहा होता है। पर यह टाइमिंग एग्जैक्ट साइंस नहीं, हर महिला का एक्सपीरियंस अलग होता है, किसी को जल्दी महसूस होता है, किसी को बिल्कुल भी नहीं। Embryo Transfer Procedure के डिटेल्स समझने से यह टाइमलाइन और क्लियर हो जाती है।

Symptoms ना हों तो क्या ये नॉर्मल है?

बिल्कुल नॉर्मल है, और यह बात जितनी बार कही जाए उतनी कम है। "कोई सिम्प्टम नहीं मतलब फेलियर", यह एक बहुत आम पर पूरी तरह गलत धारणा है, फिर भी हर दूसरे फोरम और वॉट्सऐप ग्रुप में यह बात घूमती रहती है। बहुत सी सफल प्रेगनेंसीज बिना किसी खास लक्षण के शुरू होती हैं, शरीर हर किसी में अलग तरह से रिएक्ट करता है। इस दौरान खुद की तुलना किसी और की स्टोरी से करना, या हर लक्षण को गूगल पर सर्च करते रहना, यह स्ट्रेस को और बढ़ा देता है। अगर यह वेट पीरियड बहुत भारी लग रहा हो, तो Fertility Counsellor से बात करना भी एक अच्छा सहारा हो सकता है।

एम्ब्रियो ट्रांसफर के कितने दिन बाद प्रेगनेंसी होती है?

इंप्लंततिओन मत्लब एंब्र्यो का गर्भ के साथ जुड़ना embryo transfer के 6 से 10 दिन बाद होता है | पर प्रेगनेंसी को पक्के तौर पर कन्फर्म करने के लिए beta hCG ब्लड टेस्ट का इंतजार करना पड़ता है, जो आमतौर पर ट्रांसफर के 10 से 14 दिन बाद करवाया जाता है। घर पर यूरिन टेस्ट और ब्लड टेस्ट में फर्क समझना भी जरूरी है, यूरिन टेस्ट कम सेंसिटिव होता है और जल्दी करने पर गलत रिजल्ट, खासकर false negative, देने का चांस ज्यादा रहता है। इसलिए जल्दबाजी में टेस्ट करने से बेहतर है डॉक्टर की बताई टाइमलाइन तक इंतजार करना। इस पूरे फेज में क्या करना चाहिए, यह After Embryo Transfer और Post Embryo Transfer गाइड्स में भी डिटेल से बताया गया है।

कब डॉक्टर से संपर्क करें?

ज्यादातर सिम्प्टम्स नॉर्मल और हल्के होते हैं, पर कुछ संकेत हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

  • हैवी ब्लीडिंग, यानी पैड भीग जाए ऐसा भारी फ्लो।
  • तेज बुखार।
  • गंभीर या लगातार बना रहने वाला दर्द।

इनमें से कोई भी संकेत दिखे, तो तुरंत डॉक्टर को इन्फॉर्म करें, इंतजार न करें। पर यह भी याद रखें, हल्के-फुल्के सिम्प्टम्स पर पैनिक करने की जरूरत नहीं, ज्यादातर चीजें नॉर्मल रेंज में ही होती हैं। सही केयर के लिए Advanced IVF Solutions और Embryo Transfer Precautions दोनों गाइड्स मददगार साबित हो सकते हैं।

नोवा आईवीएफ फर्टिलिटी में इस वेट पीरियड को आसान बनाने की कोशिश

  • हर Symptom को लेकर सवाल पूछने के लिए टीम हमेशा उपलब्ध रहती है।
  • टेस्टिंग टाइमलाइन को लेकर क्लियर और पर्सनलाइज्ड गाइडेंस दी जाती है।
  • इमोशनल सपोर्ट के लिए काउंसलिंग टीम भी साथ में मौजूद रहती है।

यह दो हफ्ते लंबे भी लग सकते हैं और उलझन भरे भी, पर याद रखें, हर सेंसेशन को डिकोड करने की कोशिश करना जरूरी नहीं। अपने शरीर पर भरोसा रखें, सही वक्त पर सही टेस्ट करवाएं, और जरूरत पड़ने पर सही लोगों से बात करने में झिझकें नहीं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

एम्ब्रियो ट्रांसफर के कितने दिन बाद प्रेगनेंसी होती है?

इम्प्लांटेशन करीब 6-10 दिन में होता है, पर प्रेगनेंसी कन्फर्म करने के लिए beta hCG ब्लड टेस्ट का इंतजार 10-14 दिन तक करना चाहिए।

एम्ब्रियो ट्रांसफर के बाद Symptoms न हों तो क्या फेलियर है?

बिल्कुल नहीं। बहुत सी सफल प्रेगनेंसीज बिना किसी खास लक्षण के शुरू होती हैं। सिम्प्टम्स का होना या न होना, दोनों ही नॉर्मल रेंज में आते हैं।

इम्प्लांटेशन ब्लीडिंग कैसी होती है?

यह आमतौर पर बहुत हल्का होता है, हल्के गुलाबी या भूरे रंग का, नॉर्मल पीरियड फ्लो से बहुत कम। अगर ब्लीडिंग हैवी हो या पैड भीगने लगे, तो यह अलग बात है और डॉक्टर से बात करनी चाहिए।

Share your comment

Request a call back

Fields marked with an * are required

IVF Centres in India

IVF Doctors in India

WhatsApp